राहुल गांधी पर सुरक्षा प्रोटोकॉल तोड़ने का आरोप, सीआरपीएफ ने जताई चिंता

feature-top

हाल के दिनों में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कई विदेश यात्राएँ बिना तय कार्यक्रम और पूर्व सूचना के की हैं। इस कारण उनकी सुरक्षा में तैनात केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) को गंभीर चुनौतियों का सामना करना पड़ा है।

इसी संदर्भ में सीआरपीएफ ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को पत्र लिखकर राहुल गांधी की यात्राओं के दौरान सुरक्षा प्रोटोकॉल के उल्लंघन पर चिंता व्यक्त की है।

पत्र में उल्लेख किया गया है कि राहुल गांधी को एडवांस सिक्योरिटी लाइज़न (एएसएल) कवर के साथ ‘ज़ेड प्लस’ श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई है। इसके बावजूद हाल के महीनों में उन्होंने कई मौकों पर सुरक्षा नियमों का पालन नहीं किया।


feature-top