- Home
- टॉप न्यूज़
- भारतीय नौसेना को मिला पहला स्वदेशी 3D एयर सर्विलांस रडार
भारतीय नौसेना को मिला पहला स्वदेशी 3D एयर सर्विलांस रडार
11 Sep 2025
, by: Prakash
टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड ने आज भारतीय नौसेना के युद्धपोत पर देश में बने पहले 3D-ASR-लांजा-एन रडार को कमीशन किया। यह रडार स्पेन की कंपनी इंद्रा से टेक्नोलॉजी ट्रांसफर के सहयोग से तैयार किया गया है।
इस उपलब्धि के साथ टीएएसएल एडवांस्ड नेवल 3D एयर सर्विलांस रडार का निर्माण करने वाली पहली भारतीय कंपनी बन गई है। यह कदम भारत की रक्षा आत्मनिर्भरता की दिशा में एक अहम मील का पत्थर माना जा रहा है।
कंपनी ने इस सिस्टम को स्थानीय स्तर पर असेंबल और एकीकृत किया है। इसके संचालन से भारतीय नौसेना की निगरानी और युद्धक क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
