पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का गृहमंत्री विजय शर्मा पर हमला

feature-top

राजनांदगांव में एक ही दिन हुई तीन हत्याओं को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गृहमंत्री विजय शर्मा को आड़े हाथों लिया है। बघेल ने एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए गृहमंत्री से इस्तीफे की मांग की है।

भूपेश बघेल ने कहा कि प्रदेश में भय का माहौल व्याप्त है। जगह-जगह हत्याएं और चाकूबाजी की घटनाएं हो रही हैं, लेकिन गृहमंत्री कानून-व्यवस्था पर ध्यान देने के बजाय एक घटिया फिल्म देखने और उसके प्रमोशन में व्यस्त हैं।

उन्होंने तंज कसते हुए लिखा कि गृहमंत्री के पास ‘राजनांदगांव की फाइल्स’ देखने का समय नहीं है, जबकि जनता लगातार असुरक्षित महसूस कर रही है।


feature-top