पूर्व मुख्यमंत्री भुपेश बघेल को रायपुर नगर निगम का नोटिस

feature-top

रायपुर नगर निगम ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को उनके पुराने सरकारी आवास के लिए संपत्ति कर का नोटिस जारी किया है। यह नोटिस उस बंगले के लिए भेजा गया है, जिसे उनके कार्यकाल में “पाटन सदन” कहा जाता था।

फिलहाल वही आवास वर्तमान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का “कुनकुरी सदन” बन चुका है। नगर निगम ने बघेल को ₹7,258 का कर भुगतान करने का नोटिस जारी किया है।

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए बघेल ने सरकारी सिस्टम पर तंज कसा और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर व्यंग्यात्मक पोस्ट साझा किया।


feature-top