कल से दोबारा शुरू होगी माता वैष्णो देवी यात्रा

feature-top

खराब मौसम और ट्रैक की मरम्मत के कारण अस्थायी रूप से रोकी गई श्री माता वैष्णो देवी यात्रा अब कल से दोबारा शुरू होगी।

श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने बताया कि भारी बारिश और सुरक्षा कारणों से यात्रा को कुछ समय के लिए स्थगित करना पड़ा था।

ट्रैक की मरम्मत का कार्य अब लगभग पूरा हो चुका है। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि यात्रा की बहाली मौसम की अनुकूलता पर निर्भर करेगी। यदि परिस्थितियां सामान्य रहीं, तो श्रद्धालु कल से माता के दर्शन कर सकेंगे।


feature-top