भोपाल: लव जिहाद और दुष्कर्म आरोपियों पर बुलडोज़र कार्रवाई

feature-top

राजधानी भोपाल में निजी इंजीनियरिंग कॉलेज की छात्राओं से दुष्कर्म, लव जिहाद और ब्लैकमेलिंग के गंभीर मामले में प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। आज आरोपियों के ठिकानों पर बुलडोज़र चलाकर अवैध निर्माण ध्वस्त किए गए।

मामले में आरोपी साद और साहिल ने निजी इंजीनियरिंग कॉलेज की हिंदू छात्राओं को पहले दोस्ती के जाल में फंसाया, फिर उनके साथ दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बनाए और ब्लैकमेलिंग की।

आरोप सामने आने के बाद प्रशासन ने दोनों आरोपियों के घरों पर कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माण गिरा दिए। पूरे ऑपरेशन के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए भारी पुलिस बल की तैनाती की गई।


feature-top