पुणे: मस्जिद के नीचे मिली सुरंग, मंदिर होने का किया गया दावा

feature-top

महाराष्ट्र के पुणे ज़िले के मंचर इलाके में पुनर्निर्माण कार्य के दौरान एक मस्जिद के नीचे सुरंग मिलने से हड़कंप मच गया। हिंदू संगठनों ने दावा किया है कि यह स्थल पूर्व में मंदिर था।

इस दावे के बाद क्षेत्र में तनाव बढ़ने लगा, जिसके चलते प्रशासन ने तत्काल पुनर्निर्माण कार्य रोक दिया और मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया।

वर्तमान में पूरे मंचर इलाके में दोनों समुदायों के बीच तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है और प्रशासन हालात पर कड़ी निगरानी रखे हुए है।


feature-top