2006 मुंबई ट्रेन ब्लास्ट के बरी आरोपी ने मांगा 9 करोड़ का मुआवज़ा

feature-top

साल 2006 में हुए मुंबई सीरियल ट्रेन ब्लास्ट ने पूरे देश को दहला दिया था। कुछ ही मिनटों के भीतर हुए इन धमाकों में 187 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 600 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे।

इस मामले में एटीएस ने कई लोगों को गिरफ्तार किया था, जिनमें डॉ. दीन मोहम्मद शेख भी शामिल थे। डॉ. शेख को आरोपी बनाकर गिरफ्तार किया गया और उन्होंने लगभग 9 साल जेल में बिताए। हाल ही में अदालत ने उन्हें सभी आरोपों से बरी कर दिया।

हालांकि, इन वर्षों में उनका परिवार गहरे मानसिक, सामाजिक और आर्थिक संकट से गुजरा। अब 46 वर्षीय वाहिद दीन मोहम्मद शेख ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग समेत अन्य संवैधानिक निकायों से न्याय की गुहार लगाई है।

उन्होंने गलत तरीके से कैद किए जाने और खोए हुए वर्षों की भरपाई के लिए 9 करोड़ रुपये मुआवज़े की मांग की है।


feature-top