मैं अपील करूंगा कि शांति के रास्ते पर आगे बढ़ें मणिपुर : पीएम मोदी

feature-top

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मणिपुर के चुराचांदपुर पहुंचे और यहां विशाल जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा, “मणिपुर के जज़्बे को मैं सलाम करता हूं। यहां की जनता का जो प्यार मुझे मिला है, उसे कभी नहीं भूल सकता।

मणिपुर वह ‘मणि’ है, जो पूरे नॉर्थ ईस्ट की चमक बढ़ाने वाला है।” प्रधानमंत्री ने कहा कि यह दुखद है कि हिंसा ने इस इलाके को प्रभावित किया, लेकिन अब उम्मीद और विश्वास की नई सुबह दस्तक दे रही है।

उन्होंने बताया कि कुकी और मैतई समुदाय के बीच बातचीत की शुरुआत हो चुकी है और लोग शांति का रास्ता चुन रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि दशकों से चले आ रहे कई विवाद खत्म हो रहे हैं।

और अब पूरे समाज को मिलकर शांति और विकास की ओर आगे बढ़ना होगा। उन्होंने सभी लोगों से अपील की कि वे आपसी भाईचारे और शांति के रास्ते को मजबूती दें।


feature-top