दिल्ली : ताज पैलेस होटल को बम से उड़ाने की धमकी

feature-top

दिल्ली के प्रतिष्ठित ताज पैलेस होटल को बम धमकी वाला ईमेल मिला, जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने होटल में व्यापक तलाशी अभियान चलाया। लंबी जांच के बाद पुलिस ने इसे झूठी धमकी घोषित कर दिया।

इससे होटल के मेहमानों और स्टाफ को कुछ घंटों के लिए परेशानी हुई, लेकिन किसी तरह का खतरा नहीं पाया गया।

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, होटल प्रबंधन को प्राप्त ईमेल में बम विस्फोट की धमकी दी गई थी। इसके तुरंत बाद पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और होटल के सभी हिस्सों की बारीकी से छानबीन की, लेकिन कुछ नहीं मिला।


feature-top