गुजरात की फैक्ट्री में लगी भीषण आग

feature-top

गुजरात के भरूच में स्थित एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही दमकल की 15 गाड़ियां मौके पर पहुंची। आग पर काबू पाने की पूरी कोशिश की जा रही है। हालांकि, आग तेजी से फैलती जा रही है।

आग की लपटें और काले धुएं से इलाके में हड़कंप मच गया है। इस घटना में किसी भी जानमाल की हानि की सूचना अभी तक नहीं है। यह हादसा भरूच के GIDC पानोली स्थित संघवी ऑर्गेनिक्स प्राइवेट लिमिटेड में हुई।

आग ने धीरे-धीरे एक बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटों से उठते धुएं को कई किलोमीटर दूर से ही देखा जा सकता है।


feature-top