- Home
- टॉप न्यूज़
- लखनऊ एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला
लखनऊ एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला
14 Sep 2025
, by: Prakash
लखनऊ एयरपोर्ट पर दिल्ली जा रही इंडिगो की फ्लाइट टेकऑफ के दौरान अचानक रनवे पर ही रुक गई। फ्लाइट के कैप्टन ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते विमान को रोक दिया, जिससे 151 यात्रियों की जान बच गई।
इस विमान में समाजवादी पार्टी की सांसद एवं सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव भी सवार थीं। विमान ने रनवे पर तेज रफ्तार पकड़ी थी, लेकिन उड़ान नहीं भर सका।
ऐसे में कैप्टन ने रनवे के अंतिम छोर से पहले ही विमान को रोक दिया। इस घटना से यात्रियों में घबराहट फैल गई, हालांकि सभी सुरक्षित रहे। बाद में एयरलाइन ने यात्रियों को दूसरी फ्लाइट से दिल्ली रवाना किया।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
