भारत की सात नई धरोहरें यूनेस्को की अस्थायी सूची में शामिल

feature-top

भारत की सात नई प्राकृतिक धरोहरों को यूनेस्को की विश्व धरोहर की टेंटेटिव लिस्ट (अस्थायी सूची) में स्थान मिला है। इनमें महाराष्ट्र के पंचगनी और महाबलेश्वर स्थित डेक्कन ट्रैप्स तथा आंध्र प्रदेश की तिरुमला पहाड़ियां प्रमुख हैं।

इन सात स्थलों के जुड़ने के बाद भारत की विश्व धरोहर स्थलों की कुल संख्या 69 हो जाएगी। इनमें 49 सांस्कृतिक, 3 मिश्रित और 17 प्राकृतिक धरोहरें शामिल हैं।

सूची में शामिल सात नए स्थल: 1. डेक्कन ट्रैप्स – पंचगनी और महाबलेश्वर (महाराष्ट्र)

2. सेंट मैरी आइलैंड क्लस्टर की भूवैज्ञानिक धरोहर – उडुपी (कर्नाटक)

3. मेघालयन एज गुफाएं – ईस्ट खासी हिल्स (मेघालय)

4. नगा हिल ओफियोलाइट – किफाइरे (नगालैंड)

5. एर्रा मट्टी डिब्बालु – विशाखापत्तनम (आंध्र प्रदेश)

6. तिरुमला हिल्स की प्राकृतिक धरोहर – तिरुपति (आंध्र प्रदेश)

7. वरकला की प्राकृतिक धरोहर – (केरल)


feature-top