भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर ओवैसी ने सरकार पर साधा निशाना

feature-top

एशिया कप 2025 में आज भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला जाना है। दुबई में होने वाले इस हाई-वोल्टेज मैच पर न सिर्फ भारत बल्कि पूरी दुनिया की निगाहें टिकी हुई हैं।

खास बात यह है कि कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद यह पहला अवसर है, जब दोनों देशों के बीच कोई क्रिकेट मैच खेला जा रहा है। इस मुकाबले को लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है।

एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि क्या इस मैच से होने वाला आर्थिक लाभ, पहलगाम हमले में मारे गए 26 निर्दोष लोगों की जान से अधिक महत्वपूर्ण है?


feature-top