- Home
- टॉप न्यूज़
- मेरे पास महीने में 200 करोड़ कमाने का दिमाग है, लेकिन कमाई ईमानदारी से करता हूं : केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी
मेरे पास महीने में 200 करोड़ कमाने का दिमाग है, लेकिन कमाई ईमानदारी से करता हूं : केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने रुपयों को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि उनके पास महीने में 200 करोड़ रुपए कमाने का दिमाग है और वे अपने बेटों को भी कमाई के नए आइडियाज देते हैं।
गडकरी ने स्पष्ट किया कि उन्हें पैसों की कोई कमी नहीं है और वे जानते हैं कि ईमानदारी से पैसा कैसे कमाया जा सकता है। उन्होंने कहा – मैं दलाली नहीं करता, फ्रॉड नहीं करता, मुझे ईमानदारी से कमाई करना आता है।
मेरे बेटे ने हाल ही में ईरान से 800 कंटेनर सेव मंगाकर वहां 1000 कंटेनर केले भेजे हैं। गडकरी ने आगे कहा कि नागपुर में ऑर्गेनिक कृषि उत्पादों की बिक्री के लिए तीन से चार स्थानों पर दुकानें उपलब्ध कराई जा रही हैं।
यह प्रयास सिर्फ अपनी कमाई के लिए नहीं है, बल्कि किसानों को लाभ पहुंचाने की दिशा में भी एक कदम है।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
