जो बंट गए, उन्हें भी हम मिला लेंगे : RSS प्रमुख मोहन भागवत

feature-top

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक मोहन भागवत ने कहा है कि भारत ने विश्व की तमाम भविष्यवाणियों को गलत साबित किया है और निरंतर तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि इसकी वास्तविक शक्ति हमारी पारंपरिक सोच, ज्ञान, कर्म और भक्ति में निहित है।

भागवत ने केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल की पुस्तक के विमोचन समारोह में कहा कि कभी विंस्टन चर्चिल ने भारत के भविष्य पर संदेह जताया था, लेकिन आज भारत दृढ़ता और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने यह भी कहा कि “जो लोग बंट गए हैं, उन्हें भी हम जोड़ लेंगे, क्योंकि भारत सबको साथ लेकर चलने वाला देश है।”


feature-top