महाराष्ट्र सरकार सामाजिक एकता को कमजोर करने का काम कर रही है : शरद पवार

feature-top

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार गुट) के अध्यक्ष शरद पवार ने महाराष्ट्र की महायुति सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार समाज में फूट डालने और सामाजित एकता को कमजोर करने का काम कर रही है।

पार्टी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पवार ने अपने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे इस स्थिति का डटकर मुकाबला करें और लोगों के बीच भाईचारा बनाए रखने का प्रयास करें। शरद पवार का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब राज्य में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी), जनजातीय और बंजारा संगठनों ने आंदोलन की चेतावनी दी है।

इन संगठनों की मांग है कि मराठा आरक्षण को लेकर जारी सरकारी आदेश (जीआर) तुरंत वापस लिया जाए। इन संगठनों का कहना है कि हैदराबाद गजट के आधार पर मराठा समुदाय को कुनबी जाति प्रमाणपत्र और आरक्षण दिए जाने से अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) और ओबीसी वर्गों पर सीधा असर पड़ेगा।


feature-top