नेपाल की पहली महिला अटॉर्नी जनरल बनीं सबिता भंडारी

feature-top

नेपाल ने अपने इतिहास में एक और नया अध्याय जोड़ दिया है। वरिष्ठ अधिवक्ता सबिता भंडारी को देश की पहली महिला अटॉर्नी जनरल नियुक्त किया गया है।

राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने अंतरिम प्रधानमंत्री सुशीला कार्की की सिफारिश पर उनका नाम मंजूर किया।

इस तरह, यह पहली बार है जब नेपाल की सर्वोच्च कानूनी कुर्सी पर किसी महिला को बैठने का अवसर मिला है।


feature-top