वक्फ संपत्तियों पर सुप्रीम कोर्ट का अंतरिम फैसला आज

feature-top

सुप्रीम कोर्ट आज वक्फ संपत्तियों से जुड़े तीन अहम मुद्दों पर अंतरिम आदेश सुनाएगा।

पहला मुद्दा यह है कि क्या अदालतें वक्फ घोषित संपत्तियों को वक्फ की सूची से हटा सकती हैं या नहीं।

दूसरा, क्या कोई संपत्ति उपयोग के आधार पर (वक्फ बाय यूजर) या दस्तावेज के जरिए (वक्फ बाय डीड) वक्फ घोषित हो सकती है।

तीसरा, अगर किसी जमीन को पहले अदालत ने वक्फ घोषित किया हो, तो क्या सरकार बाद में उसे वक्फ की सूची से हटा सकती है।

ये सभी सवाल वक्फ (संशोधन) अधिनियम, 2025 की वैधता को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई के दौरान उठे थे।


feature-top