ब्रिटेन कभी नहीं करेगा सरेंडर: पीएम स्टार्मर

feature-top

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीयर स्टार्मर ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि हम किसी भी स्थिति में सरेंडर नहीं करेंगे। देश का झंडा हिंसा और भय फैलाने वाले उपद्रवियों के हाथों में कभी नहीं सौंपा जाएगा।

प्रधानमंत्री का यह कड़ा बयान उस समय आया जब लंदन की सड़कों पर पिछले कई दशकों की सबसे बड़ी दक्षिणपंथी रैली निकली। देखते ही देखते यह रैली हिंसा में बदल गई।

प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि इस्लाम ही उनकी सभी समस्याओं की जड़ है और पश्चिमी देशों की मौजूदा परिस्थितियों के लिए मुसलमान जिम्मेदार हैं।


feature-top