शीतकालीन सत्र में आ सकता है बीमा संशोधन विधेयक

feature-top

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संकेत दिया है कि बीमा क्षेत्र में 100 प्रतिशत प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) की अनुमति देने वाला बीमा संशोधन विधेयक संसद के आगामी शीतकालीन सत्र में पेश किया जा सकता है।

संसद का शीतकालीन सत्र सामान्यत: नवंबर के अंत में शुरू होकर क्रिसमस से पहले समाप्त होता है।

जब वित्त मंत्री से पूछा गया कि क्या बीमा क्षेत्र में एफडीआई को और उदार बनाने वाला यह विधेयक शीतकालीन सत्र में पेश किया जा सकता है, तो उन्होंने कहा— मुझे उम्मीद है।


feature-top