युवा और जेन-जी बचाएंगे लोकतंत्र : राहुल गांधी

feature-top

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा है कि देश के युवा, छात्र और जेन-जी (Gen Z) लोकतंत्र की रक्षा करेंगे और वोट चोरी को रोकेंगे। उन्होंने अपने एक्स पोस्ट में लिखा – “मैं उनके साथ हमेशा खड़ा हूं।

 राहुल गांधी के इस पोस्ट में ‘जेन-जी’ शब्द के इस्तेमाल को लेकर खास चर्चा हो रही है। गौरतलब है कि पड़ोसी देश नेपाल में हाल ही में जेन-जी आंदोलन के बाद सत्ता परिवर्तन हुआ है।

इसके अलावा, राहुल गांधी ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर वोट चोरी के अपने दावे को दोहराया। इस दौरान उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर आरोप लगाते हुए कहा कि वे “वोट चोरों और लोकतंत्र को बर्बाद करने वाले लोगों को बचा रहे हैं।”


feature-top