100 मीटर के दौड़ में सिकुड़ता समय
संजय दुबे
ट्रैक एंड फील्ड स्पर्धा में सबसे महत्वपूर्ण और चर्चित स्पर्धा 100मीटर दौड़ है।इस स्पर्धा को जीतने वाले को दुनियां का सबसे तेज दौड़ने वाले धावक माना जाता है। ओलम्पिक खेलो में 1896से ये स्पर्धा आयोजित हो रही है।
विश्व में ट्रैक एंड फील्ड स्पर्धा का आयोजन 1983से पृथक रूप से शुरू हुआ है। 1983 से ये स्पर्धा चार साल के अंतराल में होती रही। 1993से दो साल के अंतराल में आयोजन हो रहा है। इस साल टोक्यो में हो रहे ट्रैक एंड फील्ड स्पर्धा में 100मीटर की दौड़ में पुरुषों की दौड़ जमैका के ऑब्लिक सेवाईल ने 9.83सेकंड का समय निकाल कर जीता। महिलाओं में सबसे तेज धावक अमेरिका की मेलिसा जेफरसन वुडन रही।
उन्होंने 10.61 सेकंड का समय निकाला। 19बार आयोजित हुए ट्रैक एंड फील्ड स्पर्धा में बर्लिन (2009)में जमैका के यूसेन बोल्ट ने 9.58सेकंड का जो रिकॉर्ड बनाया है वह अब तक कोई तोड़ नहीं पाया है। 100मीटर की दौड़ स्पर्धा में कार्ल लुईस(अमेरिका)1983,1987,1991और यूसेन बोल्ट (जमैका) ने 2009, 2013, 2015 में तीन तीन बार सबसे तेज धावक बने है। वर्तमान विजेता ऑब्लिक सेवाईल ने 1999और 2025,की किम कॉलिन 2001,2003और जस्टिन गेटलिन ने 2005और 2017 में 100मीटर दौड़ स्पर्धा जीती है। लियोनार्ड क्रिस्टी,ग्रेट ब्रिटेन(1993)डोनोवैन वैली,कनाडा(1995),टायसन ग्रे, अमरीका(2007), क्रिस्टियन कोलमैन, अमेरिका(2019) योहान ब्लैक जमैका(2011) और फ्रेड केरली,अमेरिका (2023)में विश्व ट्रैक एंड फील्ड स्पर्धा में विजेता रहे है। 42साल में 10.07सेकंड का समय सिकुड़ कर 9.58 सेकंड पहुंच गया है।
महिलाओं की100मीटर स्पर्धा में2025 की सबसे तेज धाविका मेलिसा जेफरसन वुडन ने 10.61 सेकंड का समय निकाल कर जीता है। महिला धाविकाओं में जमैका की शैली एन फ्रेजर ने पांच बार (2009,2013,2015,2019और 2022) विजेता बनी है। अमेरिका की मेरियन जॉन्स ने दो बार 1997और 1999की स्पर्धा जीती है। मॉरिस ओल्सनर गौहर (जर्मनी),1983, सिल्के गोल्डिश मोलर(जर्मनी)1987,कैटरीन कार्बे (जर्मनी)1991, गेल डेवर्स (अमरीका), ग्वान टोरेंस(अमेरिका)1995, जहाना ब्लॉक(यूक्रेन)2001,टोरी एडवर्ड्स(अमेरिका)2003, लोरेन विलियम्स(अमेरिका)2005, वेरोनिका कैंपबल ब्राउन (जमैका)2007,क्रेसेलिटा फ्रेजर(अमेरिका)2011, टोरी बावे(अमरीका)2017और शॉ केटी रिचर्डसन (अमरीका) 2019 ने 100मीटर स्पर्धा जीतने वाली महिला है। महिलाओं में बीते 43साल में 10.96सेकंड का समय सिकुड़ कर10.61याने.36सेकंड कम हो गया है।
आम तौर पर लगभग 55से 64 धावक धाविका 100मीटर दौर में भाग लेते है। आठ हीट में 32धावक क्वार्टर फाइनल में पहुंचते है। इनमें से 16 सेमीफाइनल और 8 फाइनल में अपनी किस्मत आजमाते है। ब्लॉक से तूफान छूटता है और पलक झपकते ही विश्व के सबसे तेज धावक और धाविका का फैसला हो जाता है
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
