सरगुजा : सांसद चिंतामणि महाराज ने पहाड़ी कोरवा बस्ती में मनाया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

feature-top

सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज कुसमी विकासखंड के जिगनिया पंचायत के आश्रित ग्राम सुपढाका स्थित पहाड़ी कोरवा बस्ती पहुँचे। यहाँ ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों और पारंपरिक नृत्य के साथ सांसद सहित अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिवस के अवसर पर कार्यक्रम की शुरुआत ग्राम के बैगा द्वारा पूजा-अर्चना से हुई। इसके पश्चात सांसद चिंतामणि महाराज ने दीप प्रज्वलित कर ग्रामीणों और बच्चों के साथ प्राकृतिक रूप से तैयार केक काटा और जन्मदिन का उत्सव मनाया।

इस अवसर पर आसपास के ग्रामों के ग्रामीण और पहाड़ी कोरवा जनजाति के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए और नाच-गान के बीच हर्षोल्लास से जश्न मनाया। मीडिया से चर्चा में सांसद चिंतामणि महाराज ने कहा कि पहले इस क्षेत्र में न तो सड़क थी और न ही अन्य कोई सुविधा।

पहाड़ी कोरवा जनजाति विकास से काफी पीछे थी। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने यहाँ आवास, पक्की सड़कें, बिजली, नल-जल योजना से शुद्ध पेयजल, उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन और शिक्षा हेतु विद्यालय जैसी मूलभूत सुविधाएँ उपलब्ध कराई हैं।

उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार की योजनाओं से आज पहाड़ और जंगलों में रहने वाले पहाड़ी कोरवा समाज का जीवन स्तर ऊँचा उठा है और वे मुख्यधारा से जुड़ रहे हैं।


feature-top
feature-top
feature-top