कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा का बयान विवादों में

feature-top

कांग्रेस ओवरसीज के प्रमुख और राहुल गांधी के करीबी माने जाने वाले सैम पित्रोदा ने एक नया बयान देकर राजनीति में हलचल मचा दी है। उन्होंने कहा कि पड़ोसी देशों के साथ बातचीत को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

इसी दौरान पित्रोदा ने यह भी कहा कि वह पाकिस्तान गए हैं और उन्हें वहां घर जैसा महसूस हुआ। भाजपा ने इस बयान पर कड़ा पलटवार किया है।

पार्टी प्रवक्ता ने कहा कि यह वही सोच है जिसके चलते यूपीए सरकार 26/11 हमलों के बाद भी पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कदम नहीं उठा पाई। भंडारी ने आरोप लगाया कि पाकिस्तान का पसंदीदा, कांग्रेस का चहेता यही पित्रोदा का बयान साबित करता है।


feature-top