एनएचएम कर्मियों की हड़ताल पर बनी सहमति, मंत्री ने की कार्य पर वापसी की अपील

feature-top

एनएचएम कर्मचारियों की एक महीने से अधिक समय से चल रही हड़ताल पर आज स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। मंत्री जायसवाल ने बताया कि हड़ताल को लेकर उच्च स्तरीय बैठक की गई है और सभी स्तरों पर कर्मचारियों से बातचीत भी हुई है।

उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की 10 सूत्रीय मांगों में से 4 को लिखित रूप से पूरा कर दिया गया है, जबकि 3 मांगों पर चर्चा जारी है। मंत्री ने बताया कि 5 लाख रुपये की चिकित्सा सुविधा को स्वीकृति दे दी गई है।

वहीं ग्रेड पे के निर्धारण पर आपत्ति नहीं है, लेकिन यदि इसे लागू किया जाता है तो अधिकांश अधिकारियों का वेतन घट जाएगा। इस विषय पर रिपोर्ट आने के बाद, यदि यह राज्य हित में सही पाया गया तो योजना लागू की जाएगी।

मंत्री ने आश्वासन देते हुए कहा कि कल से हड़ताल समाप्त करने की मंजूरी मिल चुकी है। उन्होंने सभी एनएचएम कर्मचारियों से अपील की कि वे आज शाम तक अपनी नौकरी पर वापस लौटें।


feature-top