फेमस सिंगर जुबिन गर्ग का निधन

feature-top

फेमस सिंगर जुबिन गर्ग का 52 साल की उम्र में निधन हो गया है। जानकारी के मुताबिक, जुबिन गर्ग सिंगापुर में स्कूबा डाइविंग कर रहे थे, इसी दौरान एक हादसे में उनकी मौत हो गई।

बॉलीवुड में कई सुपरहिट गानों को अपनी आवाज देने वाले जुबिन गर्ग असमिया संगीत उद्योग में भी बेहद लोकप्रिय रहे। उनके निधन की खबर ने फैंस और संगीत जगत को गहरे सदमे में डाल दिया है।

असम के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण और सिंचाई मंत्री अशोक सिंघल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर शोक व्यक्त करते हुए लिखा कि जुबिन गर्ग का जाना संगीत जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।

फैंस के बीच ‘रॉकस्टार ऑफ असम’ कहलाने वाले जुबिन गर्ग ने 90 के दशक से लेकर अब तक कई यादगार गाने दिए, जो हमेशा लोगों की यादों में जिंदा रहेंगे।


feature-top