दुर्ग : कुम्हारी पुलिस ने पकड़ी 6.60 करोड़ की नकदी, चार संदिग्ध हिरासत में

feature-top

कुम्हारी थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान नोटों की बड़ी खेप जब्त की है। रायपुर से गुजरात जा रही महाराष्ट्र नंबर की दो स्कॉर्पियो गाड़ियों से पुलिस ने करीब 6 करोड़ 60 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं। गाड़ियों में चार लोग सवार थे।

जब पुलिस ने उनसे नकदी के संबंध में दस्तावेज मांगे तो वे कोई संतोषजनक जवाब और कागजात प्रस्तुत नहीं कर पाए। इस पर पुलिस ने रकम जब्त कर ली और चारों व्यक्तियों को हिरासत में ले लिया।

सूचना मिलते ही मौके पर डीएसपी अलेक्जेंडर किरो और कुम्हारी टीआई जनक कुर्रे भी पहुंच गए। फिलहाल पुलिस पकड़े गए लोगों से पूछताछ कर रही है और रकम के स्रोत व उद्देश्य का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।


feature-top