रेल नीर की कीमतों में गिरावट

feature-top

रेल मंत्रालय के रेलवे बोर्ड ने रेल नीर की कीमतों को लेकर बड़ा ऐलान किया है। रेलवे बोर्ड ने एक नोटिफिकेशन जारी कर रेल नीर नाम से बिकने वाले बोतल बंद पानी की कीमतों में 1 रुपये की कटौती की घोषणा की है।

ये कटौती 22 सितंबर, 2025 से जारी होगी। नई कीमतें लागू होने के बाद 1 लीटर वाले रेल नीर की कीमत 14 रुपये हो जाएगी। वहीं, 500 मिली लीटर वाली रेल नीर की बोतलें 9 रुपये में मिलेंगी।

अभी 1 लीटर वाले रेल नीर की कीमत 15 रुपये और आधा लीटर वाले रेल नीर की कीमत 10 रुपये है।


feature-top