- Home
- टॉप न्यूज़
- PCC चीफ दीपक बैज ने चुनाव आयोग और भाजपा पर साधा निशाना
PCC चीफ दीपक बैज ने चुनाव आयोग और भाजपा पर साधा निशाना
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) के अध्यक्ष दीपक बैज ने चुनाव आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि आयोग को साफ करना चाहिए कि यह पुनरीक्षण किस चुनाव के लिए किया जा रहा है विधानसभा, लोकसभा, नगरीय निकाय या पंचायत।
बैज ने कहा कि चुनाव से जुड़ी किसी भी प्रक्रिया की शुरुआत से पहले आयोग को सभी राजनीतिक दलों से विचार-विमर्श करना चाहिए, ताकि पारदर्शिता बनी रहे।
बैज ने मतदाता सूची को लेकर चिंता जताते हुए कहा कि नाम जोड़ने और काटने की प्रक्रिया अक्सर विवादों में रही है। इस बार आयोग को यह सुनिश्चित करना होगा कि पूरी प्रक्रिया निष्पक्ष और पारदर्शी हो, ताकि किसी तरह की गड़बड़ी या धांधली की गुंजाइश न रहे।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
