अमेरिका ने H-1B वीजा शुल्क बढ़ाया

feature-top

अमेरिका ने H-1B वीजा पर बड़ा बदलाव करते हुए आवेदन शुल्क को सालाना 1 लाख डॉलर कर दिया है। इस फैसले से भारतीय आईटी कंपनियों के सामने गंभीर संकट खड़ा हो गया है।

नैसकॉम ने चेतावनी दी है कि इससे न केवल बिजनेस कंटिन्यूटी प्रभावित होगी, बल्कि रोजगार पर भी सीधा असर पड़ेगा। नए नियम कल से लागू होंगे।

व्हाइट हाउस ने इसे लागू करने के लिए सिर्फ एक दिन की समयसीमा तय की है, जिसे लेकर कंपनियों और पेशेवरों में भारी अनिश्चितता पैदा हो गई है। नैसकॉम का कहना है कि इस अचानक बदलाव से ऑनशोर प्रोजेक्ट्स पर भी असर देखने को मिलेगा।


feature-top