पंजाब : संगीत सम्राट चरणजीत सिंह आहूजा का निधन

feature-top

पंजाबी संगीत जगत के दिग्गज संगीतकार चरणजीत सिंह आहूजा का निधन हो गया। 74 वर्षीय आहूजा ने मोहाली स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली।

वह लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे और उनका इलाज चंडीगढ़ पीजीआई (स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान) में चल रहा था। पंजाबी संगीत के “संगीत सम्राट” कहे जाने वाले आहूजा ने अपने दशकों लंबे करियर में अनेक बड़े कलाकारों के साथ काम किया और बॉलीवुड फिल्मों के साउंडट्रैक को भी अपने संगीत से समृद्ध किया।

उनके निधन की खबर सामने आते ही पूरे संगीत जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि आहूजा का जाना पंजाबी कला और संस्कृति के लिए अपूरणीय क्षति है।


feature-top