- Home
- टॉप न्यूज़
- ननकीराम कंवर के पत्र पर भूपेश बघेल का कटाक्ष
ननकीराम कंवर के पत्र पर भूपेश बघेल का कटाक्ष
पूर्व मंत्री ननकीराम कंवर के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को लिखे पत्र को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता कांग्रेस पर बड़ी-बड़ी टिप्पणियाँ करते हैं, लेकिन अब देखना होगा कि उनकी ही पार्टी में वरिष्ठ नेताओं की क्या स्थिति है।
भूपेश बघेल ने याद दिलाया कि पहले भी एक कार्यक्रम में राज्यपाल और कलेक्टर बैठे थे, जबकि ननकीराम कंवर खड़े रहे। उन्होंने सवाल उठाया कि अब कंवर के अल्टीमेटम पर भाजपा क्या रुख अपनाएगी।
दरअसल, ननकीराम कंवर ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर कोरबा कलेक्टर को हटाने की मांग की है और चेतावनी दी है कि तीन दिन के भीतर कार्रवाई नहीं होने पर वे शासन-प्रशासन के खिलाफ धरना देंगे। पटना रवाना होने से पहले, जहाँ कांग्रेस वर्किंग कमेटी की विस्तारित बैठक होने वाली है, भूपेश बघेल ने मीडिया से चर्चा के दौरान यह बयान दिया।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
