छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 28 अधिकारी विशेष अदालत में पेश, सभी को जमानत

feature-top

छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में आरोपी बनाए गए 28 अधिकारी सोमवार को आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) की विशेष अदालत में पेश हुए। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार सभी अधिकारी अग्रिम जमानत के कागजात लेकर अदालत पहुंचे थे।

अदालत ने प्रत्येक अधिकारी से 1-1 लाख रुपये का जमानत पट्टा जमा कराने के बाद सभी को जमानत प्रदान कर दी। गौरतलब है कि सभी अधिकारियों को सुप्रीम कोर्ट से पहले ही अग्रिम जमानत मिल चुकी थी। EOW के अनुसार, छत्तीसगढ़ में 3,200 करोड़ रुपये का यह शराब घोटाला हुआ है।

इस मामले में आबकारी विभाग के 29 अधिकारियों को आरोपी बनाया गया है, जिनमें से 7 अधिकारी सेवानिवृत्त हो चुके हैं। बाकी 22 अधिकारियों को सरकार ने निलंबित कर दिया है।


feature-top