रायपुर : नक्सली संगठन से जुड़े पति-पत्नी गिरफ्तार

feature-top

पुलिस और नक्सल विरोधी दस्ते (DVCM टीम) को बड़ी सफलता मिली है। टीम ने माओवादी संगठन से जुड़े पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है। आरोपी जग्गू और कमला फर्जी आधार कार्ड के सहारे रायपुर में रह रहे थे।

दोनों माओवादी संगठन से सक्रिय रूप से जुड़े हुए बताए जा रहे हैं। फिलहाल, DVCM टीम दोनों से पूछताछ कर रही है। आशंका जताई जा रही है कि इस कार्रवाई से कई बड़े खुलासे हो सकते हैं।


feature-top