तेज प्रताप यादव की नई पार्टी का चुनाव चिह्न घोषित

feature-top

राष्ट्रीय जनता दल के पूर्व नेता और लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने अपनी नई पार्टी जनशक्ति जनता दल की घोषणा कर दी है।

बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र पार्टी का चुनाव चिह्न भी सामने आ गया है। चुनाव आयोग ने ब्लैक बोर्ड को पार्टी का अधिकृत चुनाव चिह्न मान्यता दी है।

तेज प्रताप यादव ने अपने आधिकारिक X हैंडल पर नया पोस्टर भी साझा किया है। इस पोस्टर में पार्टी के चुनाव चिह्न के साथ-साथ पांच प्रमुख शख्सियतों की तस्वीरें भी लगी हुई हैं।


feature-top