भरतपुर–सोनहत : पूर्व विधायक गुलाब कमरो का आरोप -भर्ती में हुआ भ्रष्टाचार

feature-top

पूर्व विधायक गुलाब कमरो ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा है कि जिले में संचालित नवा बिहान योजना, सखी वन स्टॉप सेंटर, मिशन वत्सल्य और मिशन शक्ति के अंतर्गत हुई भर्ती प्रक्रियाओं में व्यापक अनियमितताएँ हुई हैं।

कमरो के अनुसार, चयन प्रक्रिया के दौरान फर्जी अनुभव प्रमाणपत्रों और अमान्य डिग्रियों का उपयोग किया गया। साथ ही, अंकन में हेरफेर कर चहेते अभ्यर्थियों को लाभ पहुँचाया गया।

उन्होंने इसे गंभीर भ्रष्टाचार बताते हुए जिला प्रशासन से संपूर्ण मामले की उच्चस्तरीय जाँच कराने और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की माँग की है।


feature-top