घरेलू शेयर बाजार तेजी के साथ खुला

feature-top

घरेलू शेयर बाजार ने मजबूत शुरुआत की। सुबह 9 बजकर 17 मिनट पर बीएसई सेंसेक्स 239.57 अंक की उछाल के साथ 80,604.51 के लेवल पर कारोबार कर रहा था।

इसी तरह, एनएसई का निफ्टी भी 69.45 अंक की बढ़त के साथ 24,704.35 के लेवल पर ट्रेड करता दिखा।

शुरुआती कारोबार के दौरान टाइटन कंपनी, एशियन पेंट्स, सिप्ला, हिंडाल्को, टाटा कंज्यूमर निफ्टी पर प्रमुख लाभ वाले शेयरों में शामिल हैं, जबकि एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, टाटा मोटर्स, एसबीआई, टेक महिंद्रा और डॉ रेड्डीज लैब्स नुकसान में हैं।


feature-top