- Home
- टॉप न्यूज़
- आरबीआई ने 6 सदस्यीय भुगतान नियामक बोर्ड का किया गठन
आरबीआई ने 6 सदस्यीय भुगतान नियामक बोर्ड का किया गठन
01 Oct 2025
, by: Prakash
भारतीय रिजर्व बैंक ने देश में भुगतान प्रणालियों के कामकाज की निगरानी के लिए छह सदस्यीय भुगतान नियामक बोर्ड का गठन किया। इसमें केंद्र सरकार के तीन नामित सदस्य शामिल होंगे। इस पैनल की अध्यक्षता गवर्नर खुद करेंगे।
भुगतान विनियामक बोर्ड (पीआरबी) भारतीय रिजर्व बैंक के केंद्रीय बोर्ड की एक समिति, भुगतान और निपटान प्रणाली विनियमन और पर्यवेक्षण बोर्ड (बीपीएसएस) की जगह ले रही है।
पांच सदस्यीय बीपीएसएस का नेतृत्व भी आरबीआई गवर्नर करते हैं, लेकिन इसमें कोई सरकारी प्रतिनिधि शामिल नहीं है। पीआरबी में आरबीआई के अन्य दो सदस्य डिप्टी गवर्नर और भुगतान व निपटान प्रणाली के प्रभारी कार्यकारी निदेशक हैं।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
