यूपी : पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति पर जेल में हमला

feature-top

लखनऊ जेल में बंद उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति पर एक कैदी ने हमला कर दिया, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता प्रजापति अखिलेश यादव सरकार में कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं। उन्हें 2017 में बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

प्रजापति पर यह हमला सफाई ड्यूटी पर तैनात एक कैदी से विवाद के बाद हुआ। कैदी ने प्रजापति पर अलमारी के एक हिस्से से हमला किया। पूर्व मंत्री के दाहिने हाथ और सिर में मामूली चोटें आईं। प्रजापति को इलाज के लिए लखनऊ स्थित किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) के ट्रॉमा सेंटर भेजा गया।


feature-top