छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 30 आबकारी अधिकारीयों को ED का नोटिस

feature-top

बहुचर्चित छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने प्रदेशभर में पदस्थ रहे 30 आबकारी अधिकारियों को पूछताछ के लिए नोटिस भेजा है।

यह नोटिस आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) द्वारा दायर चौथे पूरक आरोपपत्र के आधार पर जारी किया गया है।

ED ने नोटिस मनी लॉन्ड्रिंग निवारण अधिनियम (PMLA) की धारा 50 के तहत भेजा है। अगर अधिकारी इस नोटिस को गंभीरता से नहीं लेते, तो ED कोर्ट से गैर-जमानती वारंट जारी करने की सिफारिश कर सकती है।


feature-top