- Home
- टॉप न्यूज़
- छत्तीसगढ़ फिल्म ‘बलिदानी राजा गुरु बालकदास’ हुई टैक्स फ्री
छत्तीसगढ़ फिल्म ‘बलिदानी राजा गुरु बालकदास’ हुई टैक्स फ्री
छत्तीसगढ़ी सिनेमा में अब नई शुरुआत हो चुकी है। जहाँ पहले प्रेम और हास्य पर आधारित कहानियाँ पर्दे पर नजर आती थीं, वहीं अब फिल्म निर्माता ऐतिहासिक गाथाओं को भी बड़े परदे तक ले जा रहे हैं।
रायपुर के सतनामी फिल्म प्रोडक्शन ने राज्य की पहली ऐतिहासिक फिल्म ‘बलिदानी राजा गुरु बालकदास’ बनाई है, जिसकी जमकर तारीफ हो रही है। राजधानी रायपुर के अंबुजा मॉल स्थित सिनेमाघर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने फिल्म ‘बलिदानी राजा गुरु बालकदास’ का विशेष प्रदर्शन देखा।
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि यह फिल्म पूरे छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि, फिल्म ‘बलिदानी राजा गुरु बालकदास’ छत्तीसगढ़ के इतिहास और गौरवशाली विरासत को प्रस्तुत करती है। इसे टैक्स फ्री करने का उद्देश्य यही है कि ज्यादा से ज्यादा दर्शक इसे देखें और प्रेरणा लें।
फिल्म की कहानी ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर आधारित है, जिसमें राजा गुरु बालकदास के संघर्ष और बलिदान को बड़े परदे पर उतारा गया है। छत्तीसगढ़ी सिनेमा के लिए यह एक अहम पड़ाव माना जा रहा है, जहाँ अब दर्शकों को मनोरंजन के साथ-साथ इतिहास से जुड़ने का अवसर भी मिलेगा।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
