आरएसएस की शताब्दी वर्ष पर पीएम मोदी ने जारी किया विशेष डाक टिकट और सिक्का

feature-top

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राजधानी दिल्ली स्थित डॉक्टर आंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में विशेष डाक टिकट और स्मारक सिक्का जारी किया।

इस अवसर पर वे बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में शामिल हुए। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि “राष्ट्र प्रथम” की भावना ही संघ का मूल मंत्र है और यही इसकी ताकत भी है। उन्होंने कहा कि यहां कटुता का कोई स्थान नहीं है।

पीएम मोदी ने संघ की तुलना नदी की धारा से करते हुए कहा कि जिस प्रकार नदी अपने मार्ग में आने वाले गांवों और क्षेत्रों को समृद्ध करती है, उसी तरह संघ ने भी समाज के हर आयाम को स्पर्श किया है।

उन्होंने कहा कि संघ की अनेक धाराएं बनीं, लेकिन उनमें कभी विरोधाभास नहीं रहा, क्योंकि सबका उद्देश्य एक ही रहा—राष्ट्र प्रथम। प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि संघ अपने गठन के समय से ही एक विराट उद्देश्य लेकर चला है—राष्ट्र निर्माण। इसमें संघ की नियमित शाखाओं ने महत्वपूर्ण योगदान दिया है।


feature-top
feature-top