सड़क हादसे में बाल-बाल बचे स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल

feature-top

छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल बुधवार को एक सड़क हादसे में बाल-बाल बच गए। अपने जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए वे चिरमिरी जा रहे थे। इसी दौरान उनकी कार एक ट्रक से टकरा गई।

गनीमत रही कि मंत्री जायसवाल और उनके साथ मौजूद जवान सुरक्षित रहे। घटना चिरमिरी के छठ घाट स्थित मंगलम होटल के पास की है।

बताया जा रहा है कि मंत्री की फॉर्च्यूनर कार अचानक सामने आए ट्रक से टकरा गई। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। तेज धमाके जैसी आवाज़ के कारण कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।


feature-top