महासमुंद में बोगस धान खरीदी का मामला उजागर

feature-top

छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले से बोगस धान खरीदी का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, पिथौरा ब्लॉक के धान खरीदी केंद्र सागुनढ़ाप में खरीफ वर्ष 2024-25 के दौरान लगभग 1514.40 क्विंटल धान की गड़बड़ी सामने आई है।

करीब एक सप्ताह पूर्व ग्रामीण सेवा सहकारी समिति सागुनढ़ाप (पंजीयन क्रमांक 1274) में आयोजित किसान सभा के दौरान किसानों ने खरीदी केंद्र के आय-व्यय और धान खरीदी के दस्तावेजों की जांच की।

इस जांच में लगभग 46 लाख 94 हजार 640 रुपए मूल्य के धान की कमी पाई गई। किसानों का आरोप है कि इस पूरे घोटाले में खरीदी केंद्र के अध्यक्ष, प्रभारी और कंप्यूटर ऑपरेटर की मिलीभगत है।

किसानों का कहना है कि इन जिम्मेदार पदाधिकारियों ने मनमानी करते हुए अपने लोगों के नाम पर बोगस धान खरीदी कराई है।


feature-top