रायपुर : गांधी जयंती पर मांस बिक्री पर प्रतिबंध

feature-top

महात्मा गांधी की जयंती पर 2 अक्टूबर को राजधानी में मांस बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। महापौर मीनल चौबे ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि यदि किसी भी स्थान पर मांस की बिक्री होती पाई जाती है तो तत्काल कड़ी कार्रवाई की जाए।

महापौर ने साथ ही यह भी स्पष्ट किया है कि आगामी 21 अक्टूबर को महावीर निर्वाण दिवस के अवसर पर भी मांस एवं मटन की बिक्री पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगी।

नगर पालिक निगम की स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. तृप्ति पाणीग्रही ने महापौर के निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने और आवश्यक कार्रवाई करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आदेश जारी किए हैं।


feature-top