UGC ने 54 निजी विश्वविद्यालयों को डिफाल्टर घोषित किया

feature-top

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने देशभर के 54 निजी विश्वविद्यालयों को डिफाल्टर घोषित किया है। इन विश्वविद्यालयों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है, क्योंकि उन्होंने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अनिवार्य सूचनाएं सार्वजनिक नहीं कीं।

सूचनाओं की अनुपलब्धता के कारण छात्रों और अभिभावकों को विश्वविद्यालयों के बारे में सही और पारदर्शी जानकारी नहीं मिल पा रही थी। यूजीसी सचिव ने स्पष्ट किया कि किसी भी छात्र को दाखिला लेने से पहले संबंधित विश्वविद्यालय, कॉलेज या उच्च शिक्षा संस्थान की पूरी जानकारी उपलब्ध होना आवश्यक है।

इसमें विश्वविद्यालय की मान्यता, पाठ्यक्रम का नाम, माध्यम, मूल्यांकन प्रणाली, यूजी, पीजी और पीएचडी में छात्रों की संख्या, ऑफ-कैंपस सुविधाएं, प्लेसमेंट, ड्रॉपआउट दर, शिक्षकों की योग्यता, खेल सुविधाएं तथा आरक्षण जैसी जानकारियां शामिल हैं।

यूजीसी ने चेतावनी दी है कि यदि ये विश्वविद्यालय आयोग के दिशा-निर्देशों की अनदेखी करते हैं तो उनके खिलाफ और कठोर कार्रवाई की जाएगी।


feature-top
feature-top
feature-top