करूर भगदड़: टीवीके ने सभी दौरे व जनसभा किये स्थगित

feature-top

तमिलनाडु के करूर जिले में अभिनेता से नेता बने विजय के कार्यक्रम के दौरान मची भगदड़ में 41 लोगों की मौत हो गई। इस घटना ने पूरे राज्य को झकझोर दिया है। हादसे के बाद लोगों में आक्रोश और शोक का माहौल है।

घटना के बाद विजय की पार्टी तमिऴगगा विटुट्टल कच्ची (टीवीके) ने तत्काल सभी जनसभाओं और कार्यक्रमों को अगले दो सप्ताह के लिए स्थगित करने का फैसला किया।

पार्टी ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल पर जानकारी साझा करते हुए लिखा— "इस स्थिति में, जब हम अपने प्रियजनों के निधन से व्यथित हैं, हमारे पार्टी अध्यक्ष के सभी जनसभा कार्यक्रम अगले दो सप्ताह तक स्थगित रहेंगे। नई तारीखों की घोषणा बाद में की जाएगी, जो अध्यक्ष की स्वीकृति से की जाएगी।"


feature-top