पटना में खराब मौसम के कारण इंडिगो की फ्लाइट वाराणसी डायवर्ट

feature-top

कोलकाता से पटना आ रही इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6I713 को खराब मौसम के कारण पटना एयरपोर्ट पर उतरने की अनुमति नहीं मिली। अचानक मौसम बिगड़ने के चलते फ्लाइट को सुरक्षा कारणों से वाराणसी डायवर्ट किया गया।

पटना में घने कोहरे और कम दृश्यता के कारण यह निर्णय लिया गया। फ्लाइट में सवार यात्रियों को सुरक्षित वाराणसी पहुंचाया गया, जहां उन्हें आगे की व्यवस्था के लिए सूचित किया गया।

वहीं मुंबई से पटना आ रही इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6I2043 पटना 36 मिनट विलंब से पहुंची।


feature-top