व्हाइट हाउस ने घोषणा की है कि पिछले महीने खाड़ी देश पर इज़राइली हमले के बाद, संयुक्त राज्य अमेरिका ने कतर को किसी भी बाहरी आक्रमण से बचाने का संकल्प लिया है।

feature-top

व्हाइट हाउस ने घोषणा की है कि पिछले महीने खाड़ी देश पर इज़राइली हमले के बाद, संयुक्त राज्य अमेरिका ने कतर को किसी भी बाहरी आक्रमण से बचाने का संकल्प लिया है।

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए, जिसमें कहा गया है कि अमेरिका कतर की धरती पर "किसी भी सशस्त्र हमले" को वाशिंगटन के लिए ख़तरा मानेगा।

आदेश में कहा गया है, "विदेशी आक्रमण से कतर राज्य को लगातार मिल रहे ख़तरों के मद्देनज़र, बाहरी हमलों से कतर राज्य की सुरक्षा और क्षेत्रीय अखंडता की गारंटी देना संयुक्त राज्य अमेरिका की नीति है।"


feature-top